उचेहरा: डेल्हा क्षेत्र में नहर में गिरा युवक घायल, जिला अस्पताल सतना में रेफर
मैहर। जिले के डेल्हा क्षेत्र में खुली नहर एक बार फिर हादसे की वजह बन गई। सोमवार को शौच के लिए गया एक युवक अचानक पैर फिसलने से नहर में गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल युवक को बाहर निकालकर इलाज के लिए मैहर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पऱ जिला अस्पताल सतना किया गया रेफर।