बीकानेर: ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नोखा पुलिस ने की कार्रवाई, स्मैक सहित तस्कर किया गिरफ्तार
बीकानेर जिले की नोखा पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 56.5 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा और वृत्ताधिकारी नोखा जर