नारायणपुर: दुर्गा पूजा को लेकर नवगछिया में सघन वाहन जांच अभियान
दुर्गा पूजा एवं दशहरा के मद्देनजर अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार को नवगछिया पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान वाहनों की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। पुलिस का उद्देश्य पर्व के दौरान शांति-व्यवस्था बनाए रखना और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखना है।