प्रतापगढ़: नौवापुर गांव से हत्या के प्रयास के आरोपी जमाल को किया गया गिरफ्तार
देल्हूपुर पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी मो. जमाल को शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे गिरफ्तार कर लिया है। 1 अप्रैल को ग्राम नौवापुर में आरोपियों ने एक युवक को लाठी-डंडों और रॉड से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। एसपी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को उसके घर के पास से दबोचा। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।