चायल: काजीपुर गांव में मामूली विवाद के चलते दंपती पर फावड़े से हमला, दोनों घायल, पीड़ित परिवार ने थाने में की शिकायत
कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में शुक्रवार शाम मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट में पति-पत्नी घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ितों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सरकारी अस्पताल मूरतगंज भेजा। इलाज कराने के बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई!