महवा: पावटा बाजार में दिनदहाड़े पर्स चोरी, 50 हजार नकदी और जेवर गायब
Mahwa, Dausa | Apr 30, 2026 पावटा बाजार में दिनदहाड़े एक महिला का पर्स चोरी होने का मामला सामने आया है। पर्स में करीब 50 हजार रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवर रखे होने की जानकारी मिली है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सीसीटीवी फुटेज में साड़ी पहने एक संदिग्ध महिला दो बच्चियों के साथ नजर आई है।