🚨 कटनी NEWS | बरही अग्निकांड की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत के बाद प्रशासन सख्त, 4 सदस्यीय जांच समिति गठित।
कटनी जिले के बरही नगर के मुख्य बाजार में अग्रवाल परिवार के आवासीय भवन एवं क्रॉकरी दुकान में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के छह सदस्यों की दर्दनाक मौत के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट आशीष तिवारी ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए हैं।
🔴 अपर कलेक्टर नीलाम्बर मिश्र की अध्यक्षता में जांच समिति गठित।
🔴 समिति में पुलिस, नगर पालिका और विद्युत सुरक्षा विभाग के अधिकारी शामिल।
🔴 आग लगने के वास्तविक कारणों की होगी जांच।
🔴 भवन एवं दुकान में सुरक्षा मानकों के पालन की होगी पड़ताल।
🔴 पुलिस, राजस्व और अग्निशमन विभाग के राहत एवं बचाव कार्यों की भी समीक्षा होगी।
🔴 प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जाएगी।
👉 30 दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश
कलेक्टर ने जांच समिति को 30 दिनों के भीतर विस्तृत जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जांच में यदि किसी स्तर पर लापरवाही या चूक सामने आती है तो उसकी जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।
अब जांच रिपोर्ट से सामने आएगा कि आखिर इस दर्दनाक अग्निकांड की वजह क्या थी और कहीं सुरक्षा व्यवस्था में कोई बड़ी चूक तो नहीं हुई?
मृतकों को विनम्र श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं।
📍 कटनी | मध्य प्रदेश
Hindustan Media 24x7 सच के साथ, हर पल… 24x7
#Katni #Barhi #MadhyaPradesh #BreakingNews #FireIncident #MagisterialInquiry
Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Nov 10, 2026