जहानाबाद: जहानाबाद को मिला कला का नया मंच, निःशुल्क सीखें, सिंगिंग और डांसिंग,पहले आओ,पहले पाओ का ऑफर
जहानाबाद के दुर्गा चौक स्थित तारापीठ कॉम्प्लेक्स में शनिवार को जिला पदाधिकारी छिरिड़ वाई भूटिया ने 'आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र' का उद्घाटन किया। बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग के तहत शुरू हुए इस केंद्र में कथक, भरतनाट्यम, तबला, हारमोनियम, ढोलक और शास्त्रीय गायन का प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क दिया जाएगा।