कोटवा: कोटवा पुलिस ने जगिरहा कोठी से अवैध तरीके से भंडार किए 50 बोरा यूरिया के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
कोटवा पुलिस जगिरहा कोठी से अवैध तरीके से भंडार किए 50 बोरा यूरिया के साथ शनिवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार की है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां अवैध यूरिया का भंडारण किया है। पुलिस के द्वारा वैध कागजात मांगे जाने पर कोई कागजात नही दिया गया। जिसके बाद आरोपी लखविंदर राय को हिरासत में लेकर पूछताछ कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।