लखीसराय: बन्नच बगीचा थाना क्षेत्र के बलहपुर गांव में रास्ते के विवाद में पति-पत्नी घायल, अस्पताल में भर्ती
लखीसराय जिले के बन्नू बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत बलहपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों द्वारा दोनों घायलों को शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां स्वास्थ्यकर्मी के द्वारा उपचार किया।