बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रंगदारी टैक्स नहीं देने के विवाद में एक महिला पर तलवार से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया गया है।
पूरा मामला बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित सूजा गांव का है। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि रंगदारी टैक्स नहीं देने को लेकर बदमाशों ने महिला के साथ मारपीट की और तलवार से हमला कर उसे घायल कर दिया।
घायल महिला को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।
पीड़ित परिजनों ने इस मामले को लेकर मुफस्सिल थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि आवेदन देने के बावजूद अब तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि घटना के बाद बदमाशों की ओर से उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है, जिससे परिवार के लोग डरे और सहमे हुए हैं।
घायल महिला और उसके परिजनों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। हालांकि अभी तक अधिकारियों की अभी तक पुष्टि नहीं की गई
फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई है और घटना के पीछे वास्तविक वजह क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
बेगूसराय से दीपक कुमार, Face of Bihar।
Bihar, India | Oct 1, 2026