बिछिया: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मधुपुरी में श्रमदान, जल संरक्षण का दिलाया संकल्प
7 मई, गुरुवार को सुबह 11 बजे जिले में चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम पंचायत मधुपुरी में एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली l यहां तालाब की साफ सफाई के लिए सामूहिक श्रमदान का आयोजन किया गया l जिसमें ग्राम वासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया l कार्यक्रम जन अभियान परिषद के नेतृत्व में आयोजित किया गया था l यह कार्यक्रम समाज के लिए प्रेरणा बनकर उभरा है l