हज़ारीबाग: देवांगना चौक से भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद के नेतृत्व में निकाला गया विरोध मार्च
हज़ारीबाग़ में भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद के नेतृत्व में विरोध मार्च रविवार शाम निकाला गया । दरअसल उत्पाद सिपाही दौड़ में विपक्ष ने झारखंड भर में 8 अभ्यर्थियों की मौत का दावा किया गया है वहीं 100 से अधिक अभ्यर्थी बेहोश होकर अस्पताल पहुंच चुके हैं। इसी को लेकर हज़ारीबाग़ में भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद ने आज विरोध मार्च निकाला ।