डेहर: दिव्य मानव ज्योति सेवा ट्रस्ट डैहर के बच्चों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया
Dehar, Mandi | Nov 17, 2025 शिमला के टूटी कंडी आश्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 14 से 16 अक्तूबर तक आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता में दिव्य मानव ज्योति सेवा ट्रस्ट डैहर के बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ट्रस्ट व क्षेत्र का नाम रोशन किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा ने सोमवार शाम 6 बजे कहा कि संस्थान के विद्यार्थियों ने नाम रोशन किया है।