पटना ग्रामीण: बुद्धा कॉलोनी थाना इलाके में छेड़खानी के आरोप में कोचिंग संचालक गिरफ्तार
पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना इलाके में एक टीचर पर छेड़खानी का आरोप लगा है। कोचिंग चलाने वाले शिक्षक ने शिक्षा के मंदिर को नापाक हरकतों से तार-तार कर दिया है। छात्रा ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। साथ ही पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बुद्धा कॉलोनी थानाध्यक्ष ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि छात्रा की लिखित शिकायत पर कार्रवाई हुई है।