पटना ग्रामीण: कदमकुआं थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या
पटना में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना कदमकुआं थाना क्षेत्र के लंगर टोली मोड़ इलाके की है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एक मैगजीन और खोखा बरामद हुआ है। आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।