मौजमाबाद: दूदू में भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, मुद्दे पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और बेरोजगारी
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दूदू के नेतृत्व में आज बुधवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों महंगाई पेयजल संकट बेरोजगारी किसानों की समस्याओं तथा बिगड़ती कानून व्यवस्था सहित विभिन्न जन समस्याओं को लेकर भाजपा की जन विरोधी नीतियों को लेकर प्रदर्शन किया इसके बाद उपखंड अधिकारी दूदू को ज्ञापन सौंप कर समस्याओं के समाधान की मांग की गई।