सिहोरा: क्राइम ब्रांच और सिहोरा पुलिस टीम ने 26 किलो 978 ग्राम गांजे के साथ 6 आरोपियों को पकड़ा
थाना प्रभारी सिहोरा श्रीमति प्रतीक्षा मार्काे ने बताया कि क्राइम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि मनसकरा तिराहे में कुछ महिलायें एवं 2 पुरूष, थैला व पिट्ठू बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा लिये हुये कटनी तरफ से जबलपुर की ओर जाने के लिये बस से उतरने वाले है। सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये क्राईम ब्रांच एवं थाना सिहोरा