बसेड़ी: बसेड़ी थाना पुलिस ने सट्टे की खाईवाली करते दो सटोरिए किए गिरफ्तार, कब्ज़े से 5,700 की सट्टा राशि एवं सट्टा उपकरण बरामद
धौलपुर ज़िले की बसेड़ी थाना पुलिस ने अवैध सट्टे के खिलाफ अलग-अलग स्थान पर कार्रवाई करते हुए दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इनके कब्ज़े से 5,700 रुपए की सट्टा राशि एवं सट्टा उपकरण भी बरामद किए गए हैं।