इंदौर: सड़क अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई, मोबाइल कोर्ट ने सब्जी-फल विक्रेताओं पर लगाया जुर्माना
Indore, Indore | Feb 23, 2025 इंदौर शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में लगातार अभियान चलाया जा रहा है इसी अभियान के तहत सडक घेरकर व्यापार करने वालों के खिलाफ भी प्रभावी कार्रवाई की जा रही है ऐसे में शहर के राजबाड़ा इलाके में आज मोबाइल कोर्ट के द्वारा कार्रवाई की गई ,टीम ने वीर संवारकर मार्केट के बाहर ठेले लगाने वाले फल विक्रेताओं के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की