बागपत: धनौरा सिल्वरनगर की पीड़िता ने SDM से लगाई गुहार, छज्जा लगाकर रास्ता बंद करने का विरोध करने पर महिला को दी धमकी
Baghpat, Bagpat | Apr 19, 2025 शनिवार को करीब साढे 11 बजे धनौरा सिल्वरनगर निवासी सीमा के मुताबिक पड़ोसी युवक ने गली के बाहर छज्जा लगाकर रास्ता बंद कर दिया। इसका विरोध करने पर आरोपित युवक ने गाली-गलौच करते जान से मारने की धमकी दी। जिससे वह भयभीत है। पीड़ित महिला ने तहसील बागपत पहुंचकर तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद एसडीएम बागपत से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।