बागपत: देशराज मौहल्ले में घर में घुसकर गौरीपुर के 2 आरोपियों ने महिला से की मारपीट, कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत
Baghpat, Bagpat | Apr 18, 2025 बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र के देशराज मौहल्ले में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता बिना पत्नी साबिर ने बताया कि वह अपने घर पर बैठी हुई थी। इसी दौरान गौरीपुर गांव के दो व्यक्ति उनके घर में घुस आए। आरोप है कि दोनों ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब परिवार के लोग बचाव के लिए आए, तो उनके साथ भी मारपीट की गई।