बागपत: सूरजपुर महनवा अंडरपास के निकट तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने सामने आ रही बाइक में मारी टक्कर, हादसे में दो व्यक्ति घायल
Baghpat, Bagpat | Apr 19, 2025 कोतवाली बागपत क्षेत्र के ग्राम सूरजपुर महनवा के सुरेश शर्मा और सूरज शर्मा बाइक पर सवार होकर शनिवार को करीब साढे नौ बजे घर जा रहे थे। जब वह सूरजपुर महनवा अंडरपास के निकट पहुंचे तो सामने से आ रही तेज दफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया।