बागपत: SP बागपत सूरज कुमार राय ने पुलिस लाइन सभागार में समस्त CO, थाना प्रभारियों व शाखा प्रभारियों के साथ की गोष्ठी
Baghpat, Bagpat | Apr 18, 2025 एसपी बागपत सूरज कुमार राय द्वारा शुक्रवार शाम को पुलिस लाइन सभागार में समस्त क्षेत्राधिकारी/समस्त थाना प्रभारी तथा शाखा प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। बागपत पुलिस से शुक्रवार शाम करीब 7:30 मिली जानकारी के अनुसार गोष्ठी में अपराध नियंत्रण/शांति एवं कानून-व्यवस्था के सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।