बबेरू: कैरी गांव के पास बाइक सवार युवक मवेशियों से टकराकर गंभीर रूप से घायल, सीएचसी बबेरू से जिला अस्पताल किया गया रेफर
Baberu, Banda | Aug 20, 2026 कमासिन थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव के रहने वाले हरिश्चंद्र पुत्र कल्लू वर्मा उम्र करीब 35 वर्ष यह बुधवार की रात्रि अतर्रा से बाइक में सवार होकर अपने गांव जा रहा था। तभी कैरी गांव के पास रात 9 बजे मवेशियों से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया, परिजनों के द्वारा सीएचसी बबेरू मे भर्ती कराया जहाँ पर डॉक्टर द्वारा उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया है।