शाहनगर थाना से महज एक किलोमीटर दूर नई बस्ती पिपरिया ज्योतिषी से एक 15 वर्षीय छात्र विगत 24 जनवरी को अपने ही घर के पास से रहस्यमई तरीके से गायब हो गया।मामले को लेकर शाहनगर थाना में 25 जनवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई गई।लेकिन आज दिनांक तक कोई सुराग नहीं मिला है।छात्र के पिता ने आज सोमवार दोपहर करीब 3 बजे मीडिया के समक्ष जानकारी साझा की।