फिरोज़ाबाद: भगवान मुनिसुब्रत नाथ के जन्म कल्याणक पर निकली भव्य शोभायात्रा, महिलाओं ने बांधा समा
खैरगढ़ स्थित 1008 श्री मुनिसुब्रत नाथ दिगंबर जैन मंदिर में भगवान मुनिसुब्रत नाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव रविवार दोपहर दो बजे के4इन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह मंदिर में मूलनायक भगवान का पीत वस्त्र धारण कर विधि-विधान से प्रक्षालन, पूजन और आरती की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। दोपहर में महिलाओं द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया।