आरोन: आरोन को मिला नया एसडीएम कार्यालय, कलेक्टर ने विधि-विधान से पूजन कर किया शुभारंभ
Aron, Guna | May 29, 2026 आरोन में नवीन एसडीएम कार्यालय भवन का 29 मई को कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने विधि विधान से पूजन कर फीता काटकर शुभारंभ किया। नए एसडीम कार्यालय का निरीक्षण कर कलेक्टर ने मीटिंग रूम सिटिजन सर्विस सेंटर एसडीएम कक्ष और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कुछ नागरिकों के आवेदन कलेक्टर ने लिए और समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान आरोन एसडीम सहित सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।