कनवास: आवा में जनकल्याण शिविर का आयोजन, 17 विभागों के अधिकारी रहे मौजूद, मृदा स्वास्थ्य कार्ड व पोषण किट किए गए वितरित
Kanwas, Kota | Jul 2, 2025 कनवास क्षेत्र के आवा में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा अन्तर्गत बुधवार सुबह करीब 11 बजे शिविर का आयोजन किया गया, जो शाम 5 बजे तक चला। शिविर में 17 विभागों से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिन्होंने आमजन की समस्याओं का शिविर स्थल पर ही निस्तारण किया।