कनवास: कनवास में सड़क हादसे में थाने के समीप अज्ञात चौपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
Kanwas, Kota | Jun 30, 2025 कनवास कस्बे में एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब गणेशपुरा निवासी सूरज मेहता कोटा जा रहा था। इसी दौरान कस्बे के पुलिस थाना के समीप पीछे से आ रहे एक अज्ञात चौपहिया वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा सोमवार शाम करीब 6:30 बजे हुआ।