भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में सरकारी स्कूल में 200 उठक-बैठक से 14 साल का छात्र हुआ बेहोश, परिजनों ने किया हंगामा
भीलवाड़ा के कांवा खेड़ा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में डेपुटेशन पर लगी अध्यापिका कृष्णा सुथार ने 14 वर्षीय छात्र को भीषण गर्मी में उठक-बैठक की कठोर सजा दे दी। आरोप है कि पहले 100 और फिर अगले दिन 200 उठक-बैठक लगवाई गईं, शिक्षिका द्वारा दी गई इस प्रताड़ना से छात्र स्कूल परिसर में ही बेहोश होकर गिर पड़ा। जिसे तुरंत एमजी अस्पताल ले जाया गया।