सिवनी मालवा: एसडीएम कार्यालय में हुआ जनसुनवाई का आयोजन,10 का शिकायती आवेदन पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
सिवनी मालवा में मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे एसडीएम कार्यालय के सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में कुल 10 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 3 राजस्व विभाग, 4 जनपद पंचायत, 2 मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी और 1 कृषि विभाग से संबंधित थे। तहसीलदार नितिन झोड़ ने सभी शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए हैं।