शामली: शामली के टिटौली गांव में एक ही रात में करीब 7 नलकूपों पर चोरी की वारदात, किसानों में रोष
Shamli, Shamli | Sep 12, 2026 शामली जिले के गांव टिटौली में शुक्रवार—शनिवार की दरमियानी रात को 7 किसानों के नलकूपों पर चोरी की वारदात प्रकाश में आई। अज्ञात चोर नलकूपों से स्टार्टर, केबिल, कटआउट समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। शनिवार को खेतों पर पहुंचे किसानों को चोरी की जानकारी हुई। सीओ सिटी जितेंद्र सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल कर शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।