राजमहल: योगीचक सरकंडा में ज़मीन विवाद में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
राजमहल थाना क्षेत्र के योगीचक सरकंडा में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़ित निखिल मंडल ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। दिए गए आवेदन में पीड़ित ने कई लोगों पर जमीन में जबरन कब्जा व हमला करने का आरोप लगाया है। इस घटना में निखिल मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर केस दर्ज कर लिया है।