धार: इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है
इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। धार जिले के बोधवाडा में रविवार दोपहर 2;30 पर एक और सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए हैं। इन घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना धार जिले के ग्राम बोधवाडा में मंगला पेट्रोल पंप के सामने की है।