धार: धार में जिला राजपूत समाज ने महाराणा प्रताप जयंती व 43वां राजपूत सम्मेलन आयोजित किया, भव्य चल समारोह निकला
Dhar, Dhar | May 31, 2025 धार में जिला राजपूत समाज के तत्वाधान में वीर शिरोमणि राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप 485 जयंती व 43 वा राजपूत सम्मेलन बड़े धूमधाम से एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में महाराणा प्रताप एवं राणा बख्तावर सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जिंसके बाद एक विशाल चल समारोह नगर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ राजपूत समाज धर्मशाला पहुंचा।