धार: धार में भारत सरकार के संयुक्त सचिव की अध्यक्षता में नर्मदा समूह जलप्रपात योजना के कार्यों की समीक्षा बैठक
Dhar, Dhar | May 31, 2025 भारत सरकार के संयुक्त सचिव निखिल गजराज की अध्यक्षता में शनिवार को धार में कलेक्टर कार्यालय में जल जीवन मिशन अंतर्गत नर्मदा समूह जलप्रपात योजना के प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक संपन्न हुई। बैठक में जल निगम के अधिकारियो द्वारा बताया गया कि इस योजना के माध्यम से नर्मदा नदी से जल लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की उपलब्ध होगा।