कहरा: शिक्षा संवाद में अमरपुर पहुँचे डीएम, एसडीओ व बीडीओ सहित अन्य अधिकारियों ने छात्र एवं अभिभावकों को किया जागरूक
Kahara, Saharsa | Jan 18, 2024 गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के अमरपुर स्थित महंत मिट्ठू दास प्लस टू उच्च विद्यालय अमरपुर परिसर में शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया।शिक्षा विभाग के सुधारीकरण के लिए बिहार सरकार के बढ़ते कदम के अंतर्गत आयोजित शिक्षा संवाद कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी वैभव चौधरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनील कुमार, डीपीओ रजनीश कुमार, एसडीपीओ प्रदीप झा एवं बीडीओ कुमारी सपना सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।