होली के पावन पर्व को सतरंगी और सुरक्षित बनाने के लिए नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा उपवन गौशाला ने इस वर्ष पांच रंगों में गोमय गुलाल तैयार किया है। गाय के गोबर से तैयार यह गुलाल इस वर्ष भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित देश की अनेक हस्तियों को भेजा जायेगा।