बिंदकी: बुधौली मोड़ के समीप डंपर की टक्कर से मोपेड सवार एक की मौत, दूसरा घायल, मृतक मोपेड समेत ट्रक में फंसकर 200 मीटर तक घिसटा
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधौली मोड़ के समीप बुधवार की सुबह लगभग 9:00 बजे डंपर ने मोपेड में टक्कर मार दी। दुर्घटना में मोपेड सवार एक युवक धीरू साहू निवासी ग्राम नरैचा थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर की मौत हो गई। जबकि मोपेड सवार दूसरा युवक साकिब घायल हो गया। दुर्घटना में मृतक धीरू साहू मोपेड समेत ट्रक में फंसकर 200 मीटर तक सड़क में घिसटा।