गया टाउन सीडी ब्लॉक: हरियाणा पुलिस CISF हवलदार एमके सिंह को गया से गिरफ्तार कर ले जा रही थी, रास्ते में हुई मौत,बेटे ने हत्या का लगाया आरोप
गयाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तैनात CISF जवान 52 मुकेश कुमार सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।इसका गंभीर आरोप हरियाणा पुलिस और सीआईएसएफ के एक पदाधिकारी समेत एक महिला पर लगाया है। पीड़ित पुत्र निलेश कुमार सिंह ने मगध मेडिकल थाने की पुलिस को आज दिनांक 27 फरवरी शुक्रवार की सुबह 11 बजे लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई।