माननीय प्रेक्षक कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र -सह- आयुक्त मुंगेर प्रमंडल श्री प्रेम सिंह मीणा की अध्यक्षता में बिहार विधान परिषद के (कोशी स्नातक) द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के सफल आयोजन हेतु संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक एन आई सी सभागार में आयोजित की गई।*
कटिहार,09 अक्टूबर 2026 शुक्रवार।
*विदित है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बिहार विधान परिषद् के 06-कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 हेतु निर्वाचन प्रक्रिया निर्धारित है।*
*निर्वाचन की अधिसूचना दिनांक 29.09.2026 को जारी की गई है। नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 06.10.2026, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की तिथि 07.10.2026 तथा अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 09.10.2026 निर्धारित है।*
*मतदान दिनांक 23.10.2026 को पूर्वाह्न 08:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक होगा। मतगणना दिनांक 27.10.2026 को की जाएगी तथा निर्वाचन प्रक्रिया दिनांक 31.10.2026 तक पूर्ण कर ली जाएगी।*
कटिहार जिलान्तर्गत कुल 20 मतदान केन्द्र क्रमशः प्रखंड विकास पदाधिकारी, फलका का कार्यालय वेश्म, प्रखंड विकास पदाधिकारी, समेली का कार्यालय वेश्म, प्रखंड विकास पदाधिकारी, कुर्सेला का कार्यालय वेश्म, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बरारी का कार्यालय वेश्म, अंचल पदाधिकारी बरारी का कार्यालय वेश्म,प्रखंड विकास पदाधिकारी कोढ़ा का कार्यालय वेश्म, प्रखंड विकास पदाधिकारी, हसनगंज का कार्यालय वेश्म, प्रखंड विकास पदाधिकारी, डंडखोरा/कदवा/बलरामपुर/ बारसोई/आजमनगर/ प्राणपुर/ मनसाही/ मनिहारी/ अमदाबाद का कार्यालय वेश्म, नगर निगम कार्यालय का उतर भाग तथा उत्तर मध्य भाग, दक्षिण भाग, जिला कृषि कार्यालय स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी कटिहार वेश्म में बनाए गए हैं।
*समीक्षा के क्रम में संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए माननीय प्रेक्षक ने कहा कि निर्वाचन को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी संबंधित पदाधिकारी एवं मतदान कर्मी निर्धारित निर्वाचन प्रक्रिया एवं आयोग के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।*
संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन , सभी प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम, मतदान कर्मियों का डाटा बेस्ट तैयार करने, मतदान कर्मियों का रेंडमाइजेशन, परिवहन संपर्क सूची, मतदान सामग्रियों की पूर्व तैयारी, मतपेटिका की साफ सफाई, मतदान दलों को सामग्री वितरण, अंतिम ब्रीफिंग, रूट संचार और सुरक्षा ब्रीफिंग आदि कार्यों का निष्पादन हर हाल में स-समय पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे ।
मतदाता की पहचान हेतु वैकल्पिक दस्तावेजों की सूची निम्नलिखित हैं:-
आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट,
सरकारी/सार्वजनिक उपक्रम/स्थानीय निकाय अथवा अन्य संस्थाओं द्वारा जारी सेवा पहचान-पत्र,
सांसद/विधायक/पार्षद को जारी सरकारी पहचान-पत्र, संबंधित शैक्षिक संस्थान द्वारा जारी सेवा पहचान-पत्र, विश्वविद्यालय द्वारा जारी मूल डिग्री/डिप्लोमा प्रमाण-पत्र, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र तथा यू.डी.आई.डी. कार्ड , सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता मंत्रालय, भारत सरकार।
*कटिहार जिलान्तर्गत कुल 20 मतदान केन्द्र निर्धारित हैं। इन मतदान केंन्द्रों पर कुल 10977 मतदाता हैं, जिनमें 8424 पुरुष एवं 2553 महिला मतदाता शामिल हैं।*
कटिहार जिलान्तर्गत मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की संख्या निम्नवत है—
80-फलका प्रखंड — पुरुष 344, महिला 81, अन्य 0, कुल 425
81-समेली प्रखंड — पुरुष 359, महिला 103, अन्य 0, कुल 462
82-कुसेला प्रखंड — पुरुष 231, महिला 89, अन्य 0, कुल 320
83-बरारी प्रखंड — पुरुष 677, महिला 123, अन्य 0, कुल 800
83 A-बरारी प्रखंड — पुरुष 531, महिला 112, अन्य 0, कुल 643
84-कोढा प्रखंड — पुरुष 672, महिला 177, अन्य 0, कुल 849
85-नगर निगम कार्यालय उत्तर भाग— पुरुष 635, महिला 382, अन्य 0, कुल 1017
85A-नगर निगम कार्यालय, कटिहार उत्तर मध्य भाग— पुरुष 735, महिला 284, अन्य 0, कुल 1019
86-नगर निगम कार्यालय कटिहार, दक्षिण भाग-पुरुष 661, महिला 302, अन्य 0, कुल 963
87-जिला कृषि कार्यालय कटिहार पुरुष -249 महिला -86, कुल-335
88-हसनगंज, पुरुष -139, महिला -39 कुल -178
89-डंडखोरा, पुरुष -195, महिला -45 कुल 240
90-कदवा, पुरुष -497, महिला -110 कुल-607
91-बलरामपुर, पुरुष -223, महिला -36, कुल -259
92-बारसोई, पुरुष -358, महिला -58 कुल 416
93-आजमनगर, पुरुष -220 महिला -41 कुल -261
94-प्राणपुर, पुरुष -289, महिला-121कुल-410
95-मनसाही, पुरुष -332, महिला -86 कुल -418
96-मनिहारी, पुरुष-760, महिला-240 कुल -1000
97-अमदाबाद, पुरुष -317, महिला -38 कुल -355
इस प्रकार से पुरुष मतदाता- 8424, महिला मतदाता- 2553 कुल मतदाताओं की संख्या 10977 है।
*बैठक में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि*
* जिला अन्तर्गत सभी 20 सभी मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन का कार्य कर लिया गया है ।
* जिला अन्तर्गत सभी 20 मतदान केन्द्र पर न्यूनतम आवश्यक सुविधायें (AMF) उपलब्ध है ।
* सभी मतदान केंन्द्रों पर Proper Signage मतदान केंन्द्र के भवन के बाहर मतदान केन्द्र के संबंध में पूर्ण विवरणी जिसमें पीले रंग के Background के ऊपर काले रंग से मतदान केन्द्र का नाम, मतदान की तिथि, पुरुष, महिला एवं अन्य निर्वाचकों की संख्या अंकित कराया जा रहा है ।
* सभी श्रेणियों के मतदान कार्मिक / Micro Observer का प्रथम नियुक्ति पत्र दिनांक 03.10.2026 को निर्गत किया जा चुका है ।
* सभी श्रेणियों के मतदान कार्मिकों / Micro Observer का प्रथम प्रशिक्षण दिनांक 05.10.2026 को सम्पन्न करा लिया गया है ।
* दिनांक 12.10.2026 को द्वितीय प्रशिक्षण निर्धारित है ।
दिनांक 16.10.2026 को प्रेक्षक महोदय द्वारा निर्धारित प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु सभी नियुक्त Micro Observer को निदेशित किया गया ।
बैठक में उप विकास आयुक्त कटिहार,अपर समाहर्ता कटिहार,अपर समाहर्ता, आपदा, अनुमंडल पदाधिकारी कटिहार सदर, सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी गण उपस्थित रहें।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Chief Electoral Officer, Bihar #Katihar
1 views | Katihar, Bihar | Oct 10, 2026