अकलतरा: खटोला गांव की नहर में 6 वर्षीय बच्ची की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस, किया गया पोस्टमार्टम
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, खिसोरा गांव के अमर धनुवार की 6 वर्षीय बच्ची ज्योति धनुवार, अपने परिजन के साथ अकलतरा क्षेत्र के सराईपाली गांव अपने मामा के घर षष्टी कार्यक्रम में आई थी। यहां परिजन के साथ बच्ची नहर में नहाने गई थी, इसी दौरान बच्ची नहर में बह गई और खटोला गांव के पास उसकी लाश मिली। लोगों ने बच्ची के शव को देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी।