हमीरपुर: हमीरपुर में सीएमओ ने जिला महिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अलका शुक्ला ने जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सीएमएस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया कि महिला अस्पताल में दलालों के सक्रिय होने की शिकायतें प्राप्त हुई थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने निरीक्षण के दौरान सीएमएस को निर्देशित किया कि ऐसे तत्वों को चिन्हित कर उनके वि