चंदिया: चंदिया में 8 भैंसों से लदी पिकअप जब्त, चालक मौके से फरार
Chandia, Umaria | Sep 16, 2026 उमरिया जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-43 पर चंदिया थाना क्षेत्र के कटनी बाईपास के पास मंगलवार रात पुलिस ने मवेशियों से भरी पिकअप वाहन जब्त की है। पिकअप क्रमांक यूपी 73 टी 5854 में 8 भैंसों को ठूंस-ठूंसकर ले जाया जा रहा था। सूचना पर गौ रक्षक संगठन के सदस्यों ने वाहन को रोक लिया, लेकिन इसी दौरान चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर चंदिया पुलिस ने पकड़ा।