सम्भल जिला अस्पताल से सामने आया हैरान करने वाला मामला। परिजनों का आरोप है कि चार वर्षीय मासूम को सांप ने काटा, लेकिन अस्पताल में एंटीवेनम देने के बजाय एंटी रेबीज और पीसीएम दवा देकर घर भेज दिया गया।
परिजनों और स्नेकर जाबुल का दावा है कि बच्चे को खतरनाक कॉमन क्रेट सांप ने काटा था। हालत बिगड़ने पर मासूम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।
अब परिजन पूरे मामले में जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सवाल है—अगर समय रहते सही इलाज मिलता, तो क्या मासूम की हालत इतनी गंभीर होती?
R20 परिवार ईश्वर से मासूम के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता है 🙏