चन्दौसी में गूंजेगा श्रीमद्भागवत का अमृत संदेश, 2 से 8 दिसंबर तक होगा भव्य आयोजन
चन्दौसी। धर्म, अध्यात्म और भक्ति की नगरी चन्दौसी में आगामी दिसंबर माह में श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना का एक भव्य आयोजन होने जा रहा है। जीनियस गर्ल्स स्कूल परिसर स्थित पावन नर्मदेश्वर धाम में 2 दिसंबर से 8 दिसंबर 2026 तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।