चन्दौसी के न्यू सत्त्यम एकेडमी में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली।
रैली के दौरान बच्चों ने लोगों को गीले, सूखे और अन्य कचरे को अलग-अलग रखने तथा निर्धारित डस्टबिन में डालने का संदेश दिया।
वहीं विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छता और अवशिष्ट पृथक्करण के महत्व को प्रभावी तरीके से समझाया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश चंद्र गंगवार और उपप्रधानाचार्य अमित कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि हमारी दैनिक जिम्मेदारी है।