पूरनपुर: साहूकारा लाइनपार निवासी युवक ने लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर हड़पे गए रुपए के मामले में पुलिस से की शिकायत
पूरनपुर मोहल्ला साहूकारा लाइनपार के रहने वाले राजेश कुमार कश्यप पुत्र फूलचंद कश्यप ने शनिवार थाना समाधान दिवस में दिए शिकायती पत्र में बताया। कि मोहल्ला कायस्थान के रहने वाले दीपक कुमार कुशवाहा ने डेड लाख रुपये का बैंक से लोन दिलाने के नाम पर उसे से धोखाधड़ी कर आठ हजार रुपए लिए थे। रुपए लेने के बाद भी ना लोन दिलाया और ना रुपए वापस कर रहा है।