पूरनपुर: तहसील पूरनपुर के परिसर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने खंड विकास अधिकारी के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन, अभद्रता का लगाया आरोप
पूरनपुर तहसील परिसर में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने खंड विकास अधिकारी शिरीष वर्मा के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। आरोप है कि ग्राम पंचायत लहा में चकमार्ग की पैमाइश में दोनों साइड से यूकेलिप्टस के पेड़ लगे उनको कटवाने की मांग को लेकर दस दिसंबर को खंड विकास अधिकारी के पास गए थे। इस दौरान खंड विकास अधिकारी ने कार्यकर्ताओं के साथ की अभद्रता।